Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ट्रैफिक प्लान तैयार, 22 जगहों पर डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। BRICS बिजनेस फोरम के बीच दिल्ली पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।BRICS सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों की आवाजाही एयरपोर्ट, होटल और भारत मंडपम के बीच होगी। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समिट के दौरान होने वाली आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि BRICS Summit शुरू हो चुका है और प्रतिनिधियों की आवाजाही एयरपोर्ट से होटल तथा होटल से भारत मंडपम के बीच होगी। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था तैयार है। उन्होंने बताया कि 22 चिन्हित स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से आम वाहनों को जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए सोशल मीडिया के जरिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और उसी के अनुसार अपना रास्ता तय करें। पुलिस का कहना है कि विशेष ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य BRICS प्रतिनिधियों के काफिले की आवाजाही को सुचारु रखना और आम लोगों को कम से कम परेशानी देना है।

BRICS Summit का मुख्य कार्यक्रम 12 सितंबर से शुरू होगा। इसमें सदस्य देशों के नेता भारत की अध्यक्षता के दौरान शुरू की गई पहलों और BRICS रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान व्यापार, डिजिटल तकनीक, वित्त, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक शासन में सुधार जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। समिट में वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत बनाने, सीमा पार भुगतान व्यवस्था को बेहतर करने, राष्ट्रीय मुद्राओं के अधिक इस्तेमाल और MSME सेक्टर