Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में मार्च निकाला

New Delhi: इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। बीजेपी के विधायक अजय महावर ने यमुना विहार इलाके में मार्च में हिस्सा लिया।

25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। उस दौरान विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के साथ ही प्रेस सेंसरशिप भी लागू की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी की 49वीं बरसी पर कहा कि ये उन महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया था।