Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बीजेपी ने आप मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा हुए, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तख्तियां और बैनर लिए हुए थे और उनके इस्तीफे की मांग की।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सहित पार्टी सांसद और अन्य पदाधिकारी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापा मारा।