Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बीजेपी ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- ईडी के समन से भागना उनकी बेईमानी को दर्शाता है

New Delhi: दिल्ली से बीजेपी सांसद डॉ. हर्ष वर्धन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ईडी के समन पर न आने का आचरण उनकी बेईमानी को उजागर करता है। हर्ष वर्धन ने कहा कि सीएम केजरीवाल के आचरण और उनकी सरकार की निष्ठा को पूरा देश समझ गया है। अब इसकी आधिकारिक घोषणा पुलिस को ही करनी है। 

हर्ष वर्धन ने कहा कि ईडी अरविंद केजरीवाल को बुला रही है, वे लगातार भाग रहे हैं, वे कहते हैं कि वो ईमानदार हैं लेकिन आचरण उनकी बेईमानी को दर्शाता है और अगर वो ईमानदार हैं तो ईडी के पास जाने और अपनी बात रखने में क्या परेशानी है।
 
आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे। पार्टी ने समन को 'अवैध' करार देते हुए कहा कि ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है।