Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अब वे 'झूठ' से लोगों को गुमराह नहीं कर सकते, कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी

New Delhi: बीजेपी ने शुक्रवार को कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों को खारिज करते हुए कहा कि वे अपने शासन वाले राज्यों में किए गए वादों को लागू करने में भी असफल रही है।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2019 में, राहुल गांधी ने हर व्यक्ति को 72,000 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने इसे कितने कांग्रेस शासित राज्यों में लागू किया? वे अभी तीन राज्यों में सत्ता में हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उन्होंने चार महीने पहले ही सत्ता खो दी थी। तो क्या ये योजना कांग्रेस शासित राज्य में लागू की गई थी?