Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली: कांग्रेस में शामिल हुए रामटहल चौधरी, बीजेपी को बताया तानाशाही पार्टी

New Delhi: बीजेपी से पूर्व सांसद रहे रामटहल चौधरी गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले बीजेपी ने उनसे कहा था कि वे लिखित में दें कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

रामटहल चौधरी ने बीजेपी को तानाशाही पार्टी बताया और इस्तीफा दे दिया। रामटहल चौधरी पार्टी नेता पवन खेड़ा, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई बिना कैमरे के जनता से बात करता है तो पता चलता है कि देश मोदी सरकार से कितना निराश है।