Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Delhi: मणिपुर बीजेपी सांसद ने एनआरसी लागू करने, अवैध शरणार्थियों को निकाल बाहर करने की मांग की

बीजेपी के राज्यसभा सांसद महाराजा लीशेम्बा सनाजाओबा ने गुरुवार को मणिपुर में अवैध प्रवासियों की पहचान करने और राज्य को जनसांख्यिकीय असंतुलन से बचाने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) लागू करने और उन्हें निर्वासित करने की मांग की। शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, बीजेपी सांसद ने कहा कि मणिपुर की हालत को देखते हुए राज्य के मौजूदा सीट में किसी तरह का बदलाव उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, "कांगपोकपी, तेंगनूपल, चंडेल, चुराचंदपुर और फेरजॉल में 1969 से 2024 तक अवैध गांव बनते रहे हैं। उनकी संख्या 731 से बढ़कर 1624 हो गई है। उनकी संख्या में 593 की असामान्य बढ़ोतरी है, जो 50 साल में 122 फीसदी है।" इसके विपरीत, नगा बहुल इलाकों में 527 से 576 गांवों की वृद्धि मात्र 49 है, जो केवल 9 प्रतिशत है। उन्होंने आगे कहा कि अवैध शरणार्थी भारतीय प्रशासन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और चुनावी राजनीति भी कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा, "भारत सरकार से मेरा विनम्र अनुरोध है कि मौजूदा चुनावी सीट पर किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले 1951 को आधार मानते हुए  एनआरसी लागू करके गैरकानूनी शरणार्थियों की पहचान की जाए और उन्हें उनके देशों में वापस भेजा जाए।" उन्होंने कहा कि ये समस्या का इकलौता समाधान है। अन्यथा मणिपुर में भारी जनसांख्यिकीय असंतुलन होगा और मूल लोगों को भारी नुकसान होगा।