Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सोनिया गांधी और अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप ली शपथ

New Delhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली जबकि वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। 

कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन और सैयद नासिर हुसैन, उत्तर प्रदेश से बीजेपी नेता आर.पी.एन. सिंह और पश्चिम बंगाल से बीजेपी के समिक भट्टाचार्य उन 14 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। 

जेडीयू के टिकट पर बिहार से निर्वाचित संजय कुमार झा, ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से सुभाशीष खूंटिया और देबाशीष सामंत्रे जबकि राजस्थान से बीजेपी के टिकट पर निर्वाचित मदन राठौड़ ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश और महासचिव पी. सी. मोदी भी मौजूद थे।