Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

Delhi: समय से पहले आ गई गर्मी, खुले में काम करने वालों की परेशानी बढ़ी

नरेंद्र शाह अपनी रोजी-रोटी रिक्शा चला कर कमाते हैं। उनके पास दिल्ली की गर्मी में रिक्शा चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं। वे अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले हैं। परिवार को दो जून रोटी खिलाने के लिए रिक्शा चलाना उनकी मजबूरी है।

इन हालात का सामना करने वाले नरेंद्र शाह अकेले नहीं हैं। मोहम्मद हसीम ऑटो चलाते हैं। वे बताते हैं कि गर्मी में आमदनी कम हो जाती है। उसकी भरपाई के लिए उन्हें देर तक ऑटो चलाना पड़ता है। गर्मी से राहत के लिए वे बीच-बीच में किसी पेड़ की छांव में आराम कर लेते हैं। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए तरल का सेवन करते हैं।

दिल्ली में समय से पहले गर्मी आ गई है। कई लोगों के लिए दिन का तापमान बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। हवा की खराब गुणवत्ता ने हालात और बुरे कर दिए हैं। ये तेज धूप में काम करने वालों की सेहत के लिए खतरनाक है।

दिन में लोग बाहर निकलने से कतराते  हैं। गर्मी का रेड़ी पर फल या दूसरे सामान बेचने वालों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। वे बताते हैं कि गर्मी आने के साथ उनके माथे पर शिकन आ जाती है। उन्हें बुरी सेहत और कम आमदनी की दोहरी मार झेलनी पड़ती है।

डॉक्टरों की चेतावनी है कि गर्मी में खुले में काम करने वालों के बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा है। गर्मी की वजह से गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले हफ्ते लू चलने की चेतावनी दी है। अधिकतम तापमान 40- डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

बेशक आम लोग बंद कमरों में रह सकते हैं और शरीर में पानी की कमी ना हो, इसका बंदोबस्त कर सकते हैं, लेकिन रिक्शा चलाने वालों, ऑटो चलाने वालों और रेहड़ी पर सामान बेचने वालों के पास कोई विकल्प नहीं है।