Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, मांगा विशेष राज्य का दर्जा

Delhi: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने राज्य के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा है। जगन और मोदी की मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी ट्वीट किया है।

विशेष श्रेणी के दर्जे के मुद्दे पर सवार होकर 2019 के राज्य चुनावों में जीत हासिल करने वाले रेड्डी ने पहले भी इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई बैठकें की हैं। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होने और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावना के बीच रेड्डी आखिरी प्रयास करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं।

सूत्रों ने कहा कि आंध्र के मुख्यमंत्री ने संसद परिसर में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा समेत लंबित परियोजनाओं और मांगों पर चर्चा की।"