Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

अगर बीजेपी चुनाव जीती तो विपक्षी नेता जेल में होंगे, सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतती है तो वो पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी नेताओं को जेल डाल देगी। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी सत्ता में वापस नहीं आएगी और चार जून को विपक्षी गुट 'इंडिया' सरकार बनाएगा।

केजरीवाल ने कहा, "पिछले 20 घंटे में मैंने जो बातचीत करी है कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट से बात की, चुनाव विशेषज्ञों से बात की, राजनैतिक विशेषज्ञों से  बात की, जनता से बात की, फोन पर लोगों से। मेरा अपना आंकलन है चार जून के बाद इनकी सरकार नहीं बन रही, मोदी सरकार नहीं बन रही।"उन्होंने कहा, "आम आदमी मार्टी केंद्र में सरकार का हिस्सा होगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।"