Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली-NCR में गंभीर श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे स्टेज के तहत प्रतिबंध लगा दिया है। इस स्टेज में कंस्ट्रक्शन और डिमॉलीशन पर रोक भी शामिल है। 

शुक्रवार यानी की आज सुबह 11 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 413 दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में थी। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने वाले एथलीटों का कहना है कि वायु प्रदूषण का असर उनकी प्रैक्टिस और क्षमता पर पड़ रहा है। घने स्मॉग की वजह से वॉर्म अप करना मुश्किल होता है, जिसका असर उनकी ऊर्जा पर पड़ता है।