Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

इजराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद एयर इंडिया ने स्थगित कीं तेल अवीव की उड़ानें

Delhi: इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की। टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तेल अवीव तक की अपनी सेवाएं आठ अगस्त तक स्थगित कर दी थीं। 

एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।”

एयरलाइन कंपनी तेल अवीव से आने-जाने के लिए पक्की टिकट वाले अपने यात्रियों को उनके टिकट का पूरा पैसा वापस करने की पेशकश कर रही है। पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास सहित विभिन्न आतंकवादी समूहों के बीच संघर्ष के कारण तनाव अभी भी बना हुआ है।