Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बहरामपुर से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट     |   तमिलनाडु के CM स्टालिन ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, महिलाओं और बुजुर्गों पर दिया जोर     |   ईरान ने जॉर्डन में US बेस अल अजराक की ओर बड़े पैमाने पर ड्रोन लॉन्च किया     |   नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पांच दिन की पुलिस रिमांड पर     |  

Delhi: वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं, ग्रैप के तीसरे चरण के नियम लागू

Delhi: दिल्ली में सोमवार सुबह भी जहरीली हवा की घनी धुंध छाई रही। इससे वायु गुणवत्ता लगातार ग्यारहवें दिन 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का कुल AQI 396 रहा। कई लोगों ने बताया कि खराब हवा से उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

कुछ निवासियों का यह भी कहना है कि वायु प्रदूषण ने उनकी दैनिक दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की स्टेज-3 के तहत एहतियाती उपाय के तौर पर निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने और बाकी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मुताबिक शहर की वायु गुणवत्ता बुधवार तक 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने की आशंका बनी हुई है।