Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बहरामपुर से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट     |   तमिलनाडु के CM स्टालिन ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, महिलाओं और बुजुर्गों पर दिया जोर     |   ईरान ने जॉर्डन में US बेस अल अजराक की ओर बड़े पैमाने पर ड्रोन लॉन्च किया     |   नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पांच दिन की पुलिस रिमांड पर     |  

Delhi: वायु गुणवत्ता बेहद खराब, लोगों का सांस लेना हो रहा मुश्किल

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वायु प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिल्लीवासियों की सुबह धुंध और प्रदूषण की मोटी परत के साथ हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 345 दर्ज किया गया, जोकि 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है।

दिल्ली का ये हाल बीते कई दिनों से है। रविवार को शहर का औसत एक्यूआई 391 पर पहुंच गया। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 33 केंद्रों ने बताया कि वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है। दिल्ली की फिजा में सिर्फ दिल्लीवासियों का ही नहीं, बल्कि दूसरी जगह से इलाज कराने आए लोगों का भी दम घूट रहा है, यहां तक कि उनकी सेहत पहले से ज्यादा खराब होने लगी है।

दिवाली के बाद से शहर में धुंध की चादर छाई हुई है। वायु गुणवत्ता 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणियों के बीच बनी हुई है। कई बार ये 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच जाती है। खराब वायु गुणवत्ता के लिए हवा की गति में कमी, गिरते तापमान और दिवाली के बाद के प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।