होली में बस कुछ ही दिन शेेष बचे हैं ऐसे में दिल्ली के सदर बाजार की थोक मंडी में स्प्रिंकलर और गुलाल की बिक्री में तेजी दिख रही है। दुकानदारों का कहना है कि जीएसटी की कम दरों और नए उत्पादों के आने से बिक्री में सुधार हुआ है। लोग होली के रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ ही त्योहार से संबंधित अन्य सामानों को खरीदने के लिए भी इस थोक बाजार में उमड़ रहे हैं। कुछ खरीदारों का कहना है कि सदर बाजार की दुकानों पर उन्हें नई नई वैरायटी और ट्रेंडिंग सामान सही कीमत में मिल जाते हैं, इसलिए वे यहां पर खरीदारी के लिए आते हैं। रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाई जाएगी।
होली से पहले सदर बाजार में रौनक, गुलाल, पिचकारी और स्प्रिंकलर की बिक्री में तेजी
You may also like
उज्जैन के महाकाल मंदिर में 2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को भस्म आरती.
एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, फ़ोटोज़ हुई वायरल.
नूंह जिला में बोर्ड परीक्षाओं पर सख्ती: नकल पर जीरो टॉलरेंस, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात.
यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी बेचने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, आरोपी गिरफ्तार.