Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, फ़ोटोज़ हुई वायरल

Virosh Wedding: एक्ट्रेसर रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. आज दोनों की शादी है और उनकी शादी की पहली तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ है और आखिरकार इस नए नवेले शादीशुदा जोड़े की पहली तस्वीर आ गई है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही एक प्यारा और इमोशनल नोट भी लिखा है। रश्मिका ने विजय को ‘माय हसबैंड’ कहा और अपनी फीलिंग्स को शेयर किया। वहीं विजय ने भी रश्मिका के नाम एक प्यारा भरा मैसेज लिखा है। दोनों कोडावा विवाह के पारंपरिक पहनावे में नजर आए। रश्मिका और विजय की शादी दो बार हुई है. दोनों ने अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की है. दोनों ने पहले तेलुगु रीति-रिवाज और फिर कोडावा समुदाय की परंपरा के अनुसार शादी की है.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट में लिखा- आप सभी मेरे पति से मिलिए, मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया! वो इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे ये विश्वास दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से कहीं अधिक हासिल कर सकती हूं! वो इंसान, जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका. वो इंसान, जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं.

वहीं विजय ने भी रश्मिका के लिए बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा. एक्टर ने लिखा- एक दिन, मुझे उसकी याद आई. मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता. जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता. जैसे वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मजेदार और कम थकाऊ लगता. जैसे मुझे उसकी जरूरत थी. बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं. तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया.