Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

दिल्ली में बकरीद पर कुर्बानी पर रोक के लिए एडवाइजरी की गई जारी

दिल्ली सरकार ने बकरीद के अवसर पर सख्त एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी जानवर की कुरबानी पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी। इसके अलावा, सड़क, गली या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुरबानी करने पर सख्त मनाही है। दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया है कि सरकार पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसलिए किसी भी तरह की अवैध कुरबानी और पशु क्रूरता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने यह भी घोषणा की है कि कुरबानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की तस्वीर या वीडियो पोस्ट नहीं की जाएगी, ताकि अन्य लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। यह एडवाइजरी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, पशु परिवहन नियम 1978, वधगृह नियम 2001 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 जैसे मौजूदा कानूनों के तहत बनाई गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि इन नियमों का पालन करें और कहीं भी उल्लंघन दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। यह कदम धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जन स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखकर उठाया गया है।