Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली के 16 स्थानों पर AQI 400 से ऊपर, कई इलाकों में कोहरे की परत छाई

छठ पूजा के दौरान कल शाम को राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और शाम छह बजे एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 382 दर्ज किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने ये जानकारी दी। 16 मौसम केंद्रों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सात दूसरे केंद्रों पर शाम तक एक्यूआई "गंभीर" स्तर तक देखा गया।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के समीर ऐप के डेटा के मुताबिक, बवाना, रोहिणी, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, न्यू मोती बाग और मुंडका निगरानी स्टेशन 400 से ऊपर रीडिंग के साथ गंभीर श्रेणी में थे।

आज दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने और मौसम गर्म रहने का अनुमान है।
एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।