Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दिल्ली: डॉक्टरों ने 11 दिन बाद खत्म की हड़ताल, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद काम पर लौटे

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद सभी डॉक्टर्स अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट गए। 

दिल्ली एम्स के डॉक्टर कोलकाता रेप और मर्डर केस के विरोध में 11 दिन से हड़ताल पर बैठे थे। 12 अगस्त से डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन शुरू किया था, जिससे सभी अस्पतालों में मरीजों का हाल बेहाल हो गया था।  

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि दोबारा काम पर लौटने के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, ''हम सुप्रीम कोर्ट की अपील और आश्वासन, आरजी कर अस्पताल की घटना और डॉक्टरों की सुरक्षा के सिलसिले में उसके हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट रहे हैं.''