Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

CM केजरीवाल के खिलाफ मुख्य गवाह के परिवार के लिए BJP करेगी चुनाव प्रचार

आम आदमी पार्टी ने  शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शराब घोटाला केस में केजरीवाल के खिलाफ मुख्य गवाहों और बीजेपी की सांठगांठ के बारे में बताया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी और उनके बेटे राघव एम रेड्डी के बयानों का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए किया गया था, जिनका संबंध बीजेपी से है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मगुंटा रेड्डी ने दिल्ली में अपने पारिवारिक ट्रस्ट के लिए जमीन की मांग करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। 

उन्होंने कहा, "आज हम मगुंटा रेड्डी और उनके बेटे राघव मगुंटा रेड्डी के बारे में हम आपको बता रहे हैं। कल एनडीए यानी कि प्रधानमंत्री जी की जो अलायंस है एनडीए उसके घटक दल टीडीपी ने उनको अपना मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनाने के लिए एक उम्मीदवार बना लिया है। यानी कि प्रधानमंत्री मोदी और पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी अब अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ जो मुख्य गवाह है उनके परिवार के लिए वोट मांगेंगे।"