Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर, AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

New Delhi: एएपी नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज शराब घोटाला नीति मामलों में जमानत दी है। जेल से बाहर निकलते ही पार्टी नेताओं आतिशी और संजय सिंह के साथ-साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर जमानत दे दी। पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 महीने से हिरासत में हैं और अभी तक मुकदमा शुरू नहीं हुआ है।