Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पार्टी के लोग CM केजरीवाल के साथ खड़े हैं: संजय सिंह

संजय सिंह बोले कि, करीब छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए एएपी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के हनुमान मंदिर में पूजा की। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और नेता अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़ा हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को जमानत दी, जिसके बाद बुधवार को सभी जरूरी फॉर्मेलिटी करने के बाद वे रात आठ बजकर 11 मिनट पर गेट नंबर तीन से बाहर आए।