Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Delhi: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मिला टाइप-7 बंगला, नया पता-95 लोधी एस्टेट

Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नया बंगला अलॉट हुआ है। इसका पता 95 लोधी एस्टेट है, ये टाइप 7 बंगला है। एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में अदालत के निर्देशों के बाद उन्हें बंगला आवंटित किया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में उनकी स्थिति को ध्यान में रखा गया है।

उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हाल ही में अदालत के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें यह घर आवंटित किया और अब वे अपने परिवार के साथ यहां रहने लगे हैं। गौरतलब है कि इस आवास का आवंटन पिछले साल अक्टूबर में ही कर दिया गया था। उस समय आम आदमी पार्टी ने भी पुष्टि की थी कि केजरीवाल जल्द ही लोधी एस्टेट स्थित इस नए बंगले में शिफ्ट होंगे।

इससे पहले केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में रहते थे। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने वह आवास खाली कर दिया था। इसके बाद वे अस्थायी रूप से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में रहने लगे थे।अब नए आवास के मिलने के बाद उन्होंने वहां शिफ्ट कर लिया है।