Breaking News

कांग्रेस के 30 नेताओं को टिकट दूंगा: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा     |   भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं     |   मेरे लिए पाकिस्तान जाना सबसे बड़ा गुनाह है: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा     |   दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत USS Gerald में लगी आग     |   PM मोदी कल से दो दिवसीय असम दौरे पर, ₹47800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन     |  

दिल्ली के उत्तम नगर मछली मार्केट में लगी भीषण आग! 400 झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी के इलाके में गुरुवार तड़के अचानक भयानक आग लग गई. आग की लपटों में इलाके की दुकानें और झुग्गी झोपड़ी आ गईं. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि बचाव दल को इसे बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. अभी आग में जानमाल के नुकसान का कोई पता नहीं चला है.  आग की ऊंची लपटों के कारण बस्ती के लोग भी आग बुझाने की कोशिश में सफल नहीं हो सके. आग किन कारणों से लगी है, अभी इस पर अग्निशमन दल या प्रत्यक्षदर्शी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. 

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात लगी आग में करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है. रात करीब 11:44 मिनट पर पुलिस को आग लगने की सूचना मिली है.दमकल की करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

मछली मार्केट के पास मटियाला इलाके में ये आग लगी. यहां काफी घनी बस्ती है और दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियां हैं. गर्मी के बीच आग तेजी से फैली और थोड़े ही वक्त में पूरे इलाके को आगोश में ले लिया. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को रात सूचना मिली. फिर अग्निशमनकर्मियों की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम तेज किया.