Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

दिल्ली पुलिस में शामिल हुए 1300 नए कांस्टेबल, मंगलवार को हुई पासिंग आउट परेड

दिल्ली पुलिस में 1300 नए कांस्टेबल शामिल हुए हैं। मंगलवार को दिल्ली के वजीराबाद की पुलिस एकेडमी में नए कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड हुई। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रेनिंग सुनील कुमार गौतम ने परेड की सलामी ली। पासिंग आउट परेड में शामिल 1300 कांस्टेबलों में से 1250 से ज्यादा ड्राइवर और बाकियों को जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती किया गया है।

नई कांस्टेबलों में 35 महिला सिपाही भी हैं। पासिंग आउट परेड के साथ दिल्ली पुलिस के इन कांस्टेबलों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद इन्होंने शपथ ली।