Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

मजदूरी करने गए युवक कि सदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

UP Crime: अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में पुलिस को सदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला शव मिलने से क्षेत्र में फेली सनसनी क्वार्सी पुलिस द्वारा की गई छानबीन करने के बाद मृतक की पहचान मनोज पुत्र प्रेमचंद शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी थाना गोधा रेलवे स्टेशन के पास के रूप में हुई। 

जिसकी सूचना अलीगढ़ की क्वार्सी पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को दी मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए। पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर लिख कर दी है। तो वहीं अलीगढ़ की क्वार्सी पुलिस द्वारा मनोज 40 बर्षोय के मृत शरीर को कब्जे में कर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। 

वहीं मृतक के भाई प्रेमपाल शर्मा थाना गोधा निवासी ने बताया कि मेरा भाई सुबह को काम करने के लिए अलीगढ़ आता था। लेकिन आज हमको अलीगढ़ की क्वार्सी पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि आपके भाई की लाश मिली है और फोटो भेजा जिसकी पहचान हमने अपने भाई के रूप में क़ी जिसका नाम मनोज उम्र लगभग 40 वर्षीय है और हमारे भाई को मारा गया है।