Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

UP: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, 10 दिन बाद मिला कंकाल

UP: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संगीता और अनिल शुक्ला के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेखत ग्राम पंचायत के नजफगढ़वा गांव की है। 

मामला तब प्रकाश में आया जब संगीता ने दो जून को ढेबरुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उसका पति कन्नन (48) लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ सुरागों से संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने संगीता से और अधिक बारीकी से पूछताछ की।

लगातार पूछताछ के दौरान संगीता टूट गई और उसने धर्मपुर गांव निवासी अनिल शुक्ला उर्फ ​​विवेक के साथ अवैध संबंध होने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि उसने अपने पति को खत्म करने के लिए उसके साथ मिलकर साजिश रचने की बात कुबूल की है। 

दो जून को संगीता और अनिल कथित तौर पर कन्नन को बलरामपुर ले गए। वहां उन्होंने पहले उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर राप्ती नदी पर बने पुल के पास उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसके शव को नदी में फेंक दिया। उनके कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को कन्नन का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जो आरोपियों द्वारा बताए गए जगह से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर था।

पुलिस ने बताया कि शव के अवशेष सड़-गलकर कंकाल जैसे हो गए थे और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की गई। शोहरतगढ़ सीओ सुजीत राय ने बताया कि संगीता के कबूलनामे के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।