Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

UP: पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या की, खाने में मिलाकर दिया जहर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

घटना उलाऊ गाँव की है। पुलिस के अनुसार, पत्नी शशि देवी ने दही में सल्फास  मिलाकर अपने पति सुनील कुमार को दे दिया। जिससे सुनील कुमार गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि शशि देवी और उसके प्रेमी, यादवेंदु ने ऑनलाइन ज़हर मंगवाया था। दोनों ही शादीशुदा थे वहीं शशि के बच्चे भी हैं। 

सुनील कुमार पहली बार 13 मई को बीमार पड़े थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे घर लौट आए। 14 मई को जहर मिला हुआ दही खाने से उनकी फिर हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सुनील के माता-पिता को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि शशि और यादवेंदु ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।