Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा, यौन उत्पीड़न मामले पर बृजभूषण सिंह

UP: यौन उत्पीड़न के आरोपित कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर उनके खिलाफ आरोप सही साबित हुए तो वे फांसी लगा लेंगे। गोंडा में उन्होंने कहा, क्या आरोप सिद्ध हो गए? अगर आरोप सिद्ध हो जाएगा तो फांसी पर लटक जाएंगे।" बृजभूषण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट सहित कई आला पहलवानों ने उन्हें (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया था।

दिल्ली की एक अदालत ने छह महिला पहलवानों के दर्ज मामले में बीजेपी सांसद सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दूसरे आरोप तय करने का आदेश दिया था।