Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

हिंसक घटना के बाद उत्तराखंड सरकार का कड़ा संदेश, कहा किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

Dehradun: देहरादून में हुई हिंसक घटना के बाद उत्तराखंड सरकार ने कड़ा संदेश दिया है। सरकार का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली किसी भी हिंसक और कट्टरपंथी मानसिकता को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि देहरादून में हुई घटना बेहद निंदनीय है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं।

सरकार का कहना है कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य के लिए नजीर बनेगा, उत्तराखंड में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और सौहार्द को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा, ‘‘कथित हत्या के मामले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।’’