Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

प्यार में असफल प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी किया सुसाइड

मेरठ में अपना प्यार परवाना चढ़ा सके प्रेमी युगल की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव लड़की के घर में मिले हैं। जिसके बाद प्रेमी के परिजनों ने ऑनर किलिंग की भी आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस अब कई एंगल पर जांच कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। जहां पर मनीष और उसके पड़ोस में रहने वाली विधि आपस में पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग में थे। लेकिन हाल ही में मनीष का रिश्ता तय कर दिया गया। दोनों अपने घर से भगाना चाहते थे। लेकिन लड़की ने भागने से इनकार कर दिया। मनीष देर रात विधि के घर पहुंचा। दोनों को रसोई में बात करते हुए देखे गया। लेकिन इतने में ही मनीष ने विधि की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज से सनसनी फैल गई और इतने में उसने अपने सर में भी गोली मार ली। दोनों की लाश लड़की के घर की रसोई से बरामद हुई है।

आपकों बता दे घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस ने पहुंच कर शवको अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लड़के के परिजनों की माने तो मनीष को फोन करके बुलाया गया और उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के परिजनों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। वहीं पुलिस अब इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर तलब की गई है। इसके बाद अब छानबीन जारी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत पर से पर्दा उठ पाएगा।