Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

हल्द्वानी में चाची की हत्या करने वाला कलयुगी भतीजा गिरफ्तार

हल्द्वानी में चाची की हत्या करने वाले कलयुगी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी के कुलयालपुरा क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला की कल चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। 

हत्या का कारण लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद है वहीं पुलिस अब कई और एंगल से भी मामले की जांच कर रही है, फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।