Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

घर में मिली मां-बेटी की अधजली लाश

बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में मां और बेटी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर पर अधजली हालत में मिले हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भद्रा में मां और बेटी की लाश घर के अंदर मिली है।

भद्रा गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला संतोषी साहू और उसकी 16 वर्षीय बेटी की अधजली लाश घर में मिली है। अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। कसडोल पुलिस ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की हर पहलू पर जांच की जा रही है। हत्या कैसे हुई है इसकी जानकारी फोरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा।