Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

वाराणसी में पार्किंग विवाद में शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला मुख्यालय के भेलूपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पार्किंग विवाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक की ईंट और राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवन. टी ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ प्रवीण झा (48) की गुरुवार रात पार्किंग को लेकर अपार्टमेंट में ही रहने वाले आदर्श सिंह से कहासुनी हो गयी। इसके बाद आदर्श ने अपने दो साथियों के साथ प्रवीण की ईंट और राड से पिटाई कर दी जिससे प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजन तत्काल उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई की जा रही है।