Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

रूस ने यूक्रेन पर 70 मिसाइलें और 611 ड्रोन दागे, कम से कम नौ लोगों की मौत, ऐतिहासिक चर्च को नुकसान

Russia-Ukrain War: यूक्रेनी वायु सेना ने सोमवार को बताया कि रूस ने रात भर यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कीव में एक ऐतिहासिक चर्च में आग लग गई।

वायु सेना ने कहा कि मॉस्को ने मुख्य रूप से राजधानी को निशाना बनाते हुए 70 मिसाइलें और 611 ड्रोन दागे थे। साथ ही बताया कि यूक्रेनी एयर डिफेंस यूनिट्स ने 50 मिसाइलों और 582 ड्रोनों को मार गिराया।