Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

फर्जी सिपाही बन पुलिसकर्मियों दिखा रहा था रौब, चैकिंग के दौरान काशी टोल से गिरफ्तार

मेरठ पुलिस में आज चेकिंग के दौरान एक नकली सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की वर्दी पहनकर और आई कार्ड दिखाकर रॉब गालिब करता था। कई बार वसूली की भी शिकायत मिली है। जिसके बाद जब मेरठ पुलिस ने शक होने पर जब पूछताछ की तो पहले तो सिपाही ने वर्दी का रौब ग़ालिब किया। लेकिन जब उसकी एक न चली तो फिर उसकी पोल खुल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दे मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र का यह मामला है। जहां मनीष कुमार नाम का यह व्यक्ति खुद को दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बताता है। इतना ही नहीं वर्दी पहनकर आई कार्ड दिखाकर लोगों पर रौब भी ग़ालिब करता है। मेरठ के थाना परतापुर में टोल प्लाजा पर जब यह पुलिस कर्मियों से ही भीड़ गया तो फिर पुलिस को शक हुआ। 

इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो फिर उसकी पोल खुल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी है।