Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

लव जिहाद का शिकार हुई नाबालिग लड़की

बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवक ने नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने और रेप करने के बाद उस लड़की को चलती ट्रेन से फेंक दिया। इस हादसे में लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए। 


आपको बता दें यूपी के बरेली शहर में मंगलवार को नाबालिग लड़की(15 वर्ष) को फरियाद हुसैन नाम का एक युवक पिछले 7 महीने से परेशान कर रहा था। इससे वो लड़की काफी डरी रहती थी. फरियाद ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया था और लड़की को बोला अगर वो किसी से भी इस बात का जिक्र करेगी तो वह उसकी हत्या कर देगा। लड़की इस बात से इतना सहम गई कि उसने अपने घर में भी इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। 


एफआईआर के मुताबिक, 8 मई को लड़की क्षेत्र के एक कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए गई थी, तभी उनकी बेटी को रास्ते में ही आरोपी फरियाद ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और फिर सुनसान जगह पर लड़की को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में लड़की को ट्रेन के आगे धकेल दिया, जिस कारण ट्रेन की चपेट में आकर लड़की की मौत हो गई।


इस घटना के बाद शहर के लोग घबरा गए और सभी मिलकर थाने पहुंचे और जमकर विरोध किया। इसके साथ ही सभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को थाना फतेहगंज पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया हैं।