Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से शख्स की मौत

उत्तर प्रदेश में नोएडा के रहने वाले एक शख्स की कथित तौर पर तेज रफ्तार ऑडी कार की चपेट में आने से मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शख्स हवा में उछल गया। सेक्टर 24 में एक व्यक्ति ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके पिता जनक देव का गाड़ी के द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया है और उनके पिता जी की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर तत्काल अभियुक्त पंजीकृत किया गया एवं पंजीकृत कर पंचनामा कराया गया।

बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। गाड़ी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और इनके अनुसंधान के लिए पुलिस की टीमें कार्य कर रही हैं।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित को व्हाइट कलर की ऑडी कार टक्कर मारते हुए नजर आ रही है।