Breaking News

‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |   BJP ने बेईमानी से चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को हथियार बनाया: अरविंद केजरीवाल     |   पीएम नरेंद्र मोदी ने कुवैत पर हुए हमलों की भारत की ओर से निंदा की: MEA प्रवक्ता     |   PM मोदी ने वेस्ट एशिया के हालात पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर बात की     |   LPG की पैनिक बुकिंग ना करें लोग, ऑस्ट्रेलिया-रूस से एलएनजी मंगाई जा रही: केंद्र     |  

Chandigarh: जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में गोलीबारी की ये दूसरी घटना

Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-नौ में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की ये दूसरी घटना है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने जिम से बाहर निकलते समय चरणप्रीत पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मुल्लांपुर इलाके के निवासी चरणप्रीत को कई गोलियां लगीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।