मुंबई: बॉलीवुड स्टार Hrithik Roshan ने अपने करियर के नए चरण की शुरुआत करते हुए प्रोड्यूसर के रूप में कदम रखा है। वह अपने भाई Eshaan Roshan के साथ मिलकर प्राइम वीडियो के लिए दो प्रोजेक्ट्स ‘Storm’ और ‘Mess’ लेकर आ रहे हैं।
इन दोनों प्रोजेक्ट्स का फर्स्ट लुक Prime Video के 2026 रिलीज स्लेट इवेंट में मुंबई में जारी किया गया। ऋतिक ने इस नए सफर को चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक बताया।
कॉमेडी फिल्म ‘Mess’ में Pratik Gandhi लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कुछ चोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक OCD से पीड़ित व्यक्ति के घर में घुसते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि खुद उनकी जान पर बन आती है। इस फिल्म का निर्देशन Rajesh A Krishnan ने किया है।
वहीं ‘Storm’ एक वेब सीरीज है, जिसमें Parvathy Thiruvothu, Alaya F, Saba Azad, Ashish Vidyarthi और Rajit Kapur समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह कहानी एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े घोटाले और उसमें फंसी पांच महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है।
सीरीज का निर्देशन Ajitpal Singh ने किया है और इसे ऋतिक रोशन व ईशान रोशन ने प्रोड्यूस किया है।
ऋतिक ने कहा कि उनका यह सफर डर से शुरू हुआ था, लेकिन उसी डर को पार करते हुए उन्होंने खुद को नए रूप में ढाला। अब वह कंटेंट क्रिएशन के जरिए दर्शकों को कुछ अलग और दमदार कहानियां देना चाहते हैं।