Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

नक्सली ठिकाने से लैब उपकरण और हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली ठिकाने से माइक्रोस्कोप और केमिकलों समेत लैब उपकरण बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान बिनगुंडा इलाके में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई। मुठभेड़ की जगह से हथियार और लैब उपकरण बरामद किए गए।

पखांजूर के एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ की जगह पर एक 303 राइफल, एक 315 बोर राइफल और 303 राइफल की एक मैगजीन और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। उनके मुताबिक 'नक्सल कैंप' के अंदर लैब भी मिली है, जहां से लैब उपकरण जब्त किए गए हैं।

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान 30 साल की रीता मदियम के रूप में हुई है जो माओवादी कैडर पीएलजीए की सदस्य थी। उस पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।