Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

अवैध संबंधों को छुपाने के लिए कलयुगी मां ने ली बेटी की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जहां कलयुगी मां का क्रूर चेहरा आया सामने है। अपने अवैध संबंध का पर्दाफाश होने के डर से कलयुगी मां ने अपनी 6 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया। अपनी बेटी की हत्या कर शव को गांव के ही खंडहर नुमा मकान में फेंक दिया। 

बता दें मां के अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। उसकी 6 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के साथ मां को आपत्तिजनक हालत में देख था। अपने अवैध संबंध का पर्दाफाश होने के डर से महिला ने अपनी ही बेटी की सिर पर डंडा मार कर हत्या कर शव को गांव के ही खंडहर नुमा मकान में फेंक दिया। 

जब हापुड़ पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की तो बच्ची की माँ के बयान पर पुलिस को शंक हुआ।  पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मां और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर का है।

रिपोर्ट - राजकुमार शर्मा