Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

लखनऊ में भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इंदिरा नगर इलाकें में मंगलवार को 17 साल के नाबालिग भांजे ने अपने ही मामा और मामी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

आरोपित भांजे ने पीड़ित के बेटे पर भी गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध की तलाश करनी शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह और पत्नी सरोज सिंह के रूप में हुई है। उनके बेटे श्रवण सिंह को भी गोली लगी है।

डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि राजेंद्र और सरोज को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि श्रवण का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक परिवार में आपस में विवाद व मनमुटाव था। डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द वह गिरफ्त में होगा। घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।