Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

गाजियाबाद में प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर युवक की हत्या की, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

UP: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छह अगस्त को मिले शव के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने बताया है कि युवक की उसकी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार मेरठ का रहना वाला 25 साल का रोहित छह अगस्त को क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में सड़क किनारे मृत पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि रोहित की मौत दम घुटने से हुई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि रोहित बेबी नाम की एक महिला के साथ रिश्ते में था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन बेबी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे, हालाँकि वो अपने पति से अलग रह रही थी।

उसी समय बेबी अपने मकान मालिक संजय के साथ भी रिश्ते में थी। रोहित द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर बेबी और उसके मकान मालिक संजय ने रोहित की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने कहा कि, "दोनों ने तकिये से रोहित का गला घोंट दिया, उसके शव को ई-रिक्शा में रखा और सड़क किनारे फेंक दिया।"