Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

ग्रेटर नोएडा साइबर सेल का सराहनीय कार्य, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का किया पर्दाफाश

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा एवं अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्दनगर के कुशल निर्देशन वादी अंकित कुमार निवासी कस्बा रबुपुरा थाना रबुपुरा ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप ऐप के जरिए शेयर ट्रेडिंग करने पर ज्यादा कमीशन का लालच देकर 1 लाख 40 हजार रूपये की ठगी कर ली थी जिसे बाद साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय के माध्यम से सम्पूर्ण धनराशि 1 लाख 40 हजार रूपये वादी के खाते में वापस करायी गयी है। जिसके लिए वादी द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा को बुके भेंट कर पुलिस के कार्यों की सराहना की है।

अपराध का तरीका
एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वहां उसको शेयर ट्रेडिंग मे कम पैसै लगाकर अधिक लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने छोटी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया, पीड़ित द्वारा कुल 14 लाख रुपए निवेश कर दिए इसके बाद पीड़ित द्वारा पैसे वापस लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।