Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

स्कूल के चौकीदार पर दर्ज हुई FIR, छात्राओं से कराता था मसाज

यूपी के शामली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक स्कूल का चौकीदार छात्राओं से मसाज कराता था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पता चला कि स्कूलों में पढ़ाई की जगह ये सब हो रहा है. 

ये वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है. इसमें यह भी दिखाया गया है कि चौकीदार मसाज के साथ-साथ स्कूल की छात्राओं के साथ डांस भी करता था और साथ ही स्कूल की कुछ अध्यापिका भी बैठी नजर आ रही है. वीडियो में कुछ छात्र झाडू-पोंछा भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और वहीं वार्डन समेत पूरे स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है.