Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

अयोध्या में दलित बच्ची से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चार साल की दलित बच्ची से रेप मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। 34 साल के सलमान पर अयोध्या के कुंभिया गांव में दलित बच्ची से रेप का आरोप है।

इस मामले पर सर्किल ऑफिसर संदीप सिंह ने कहा, ''26 अगस्त को एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था। आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।''