Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

CM धामी ने पुलिस अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्चाधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से पुलिस महानिदेशक, आयुक्तों समेत पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए. 

प्रदेश में ज्वेलरी दुकानों पर डकैती सहित अन्य अपराधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, इंटेलिजेंस व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने, रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी आपराधिक घटना को समय ब्रीफिंग किए जाने के निर्देश देते हुए इसकी जानकारी सूचना महानिदेशक को भी अविलंब उपलब्ध कराने को कहा. ताकि घटनाओं की वास्तविक स्थिति मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचे.

सीएम धामी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिए गौरा शक्ति एप को और अधिक सक्रिय बनाए जाने पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण, लव जिहाद आदि मामलों में कानून होने के बावजूद इस पर रोक न लगना चिंता का विषय है. इस पर विशेष ध्यान दिया जाए.