Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, गुरुग्राम के साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़

सीबीआई ने दिल्ली के पास गुरुग्राम में कॉल सेंटर पर कार्रवाई कर 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये संदिग्ध साइबर अपराधी हैं। इनपर विदेशी नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान का वादा करके धोखा देने का आरोप है। 

सीबीआई ने इनके कंप्यूटर भी जब्त किए हैं। सीबीआई ने 'इनोसेन्ट टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की, जो गुड़गांव के डीएलएफ साइबर सिटी में है। ये सीबीआई की 2022 से चल रहे ऑपरेशन ऑपरेशन चक्र-III का हिस्सा है, जिसका मकसद दुनियाभर से चल रहे वित्तीय धोखेधड़ी वाले साइबर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करना है।